ePaper

अनुशासन एवं स्वच्छता हमारे विद्यालय का महत्वपूर्ण अंग : प्राचार्य

Updated at : 26 Apr 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
अनुशासन एवं स्वच्छता हमारे विद्यालय का महत्वपूर्ण अंग : प्राचार्य

अनुशासन एवं स्वच्छता हमारे विद्यालय का महत्वपूर्ण अंग : प्राचार्य

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को स्वच्छता प्रतियोगिता हुई. इसमें निर्णायक की भूमिका में राकेश कुमार सहाय, रेखा कुमारी एवं श्वेता पंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस दौरान वेश प्रतियोगिता में वाटिका खंड में प्रथम अखंड वैभव, द्वितीय अंशिका परी एवं तृतीय काव्य कुमारी तथा शिशु वर्ग में प्रथम मेघा कुमारी, द्वितीय श्रेया रानी तथा तृतीय प्रीतम कुमार रहे. बाल वर्ग में प्रथम मिष्टी घोषाल, द्वितीय रीत कुमारी तथा तृतीय धनराज कुमार और किशोर वर्ग में प्रथम हर्षित कुमार, द्वितीय खुशी कुमारी, तृतीय स्थान जिया कुमारी ने हासिल किया. तरुण वर्ग में प्रथम ज्योति कुमारी, द्वितीय कुमारी मानसी व तृतीय स्थान पर पुष्पा कुमारी रही. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य ने कहा कि अनुशासन एवं स्वच्छता हमारे विद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है. हम सभी को अनुशासन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या ज्योति राजहंस, मिथिलेश कुमार खन्ना, ललिता गिरि, अमृता चौधरी, पूनम सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola