बरलंगा में धूम्रपान निषेध अभियान, चार दुकानदारों पर 800 रुपये का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल : 22गोला, 01- छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल : 22गोला, 01- छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network

बरलंगा पुलिस ने स्कूल के पास तंबाकू बेचने वाले चार दुकानदारों पर 800 रुपये का जुर्माना लगाया। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

गोला: बरलंगा थाना पुलिस ने धूम्रपान निषेध कानून का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष छापामारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान बरलंगा चौक तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरलंगा के आसपास स्थित गुमटियों और दुकानों का निरीक्षण किया गया.

जांच के दौरान चार दुकानदारों के पास सरकार द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पाद बिक्री के लिए रखे मिले. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रत्येक से 200 रुपये के हिसाब से कुल 800 रुपये का जुर्माना वसूला.

थाना प्रभारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है. इसी नियम के तहत यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी देते हुए कानून का पालन करने की अपील की.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola