श्रम कल्याण केंद्र पतरातू का आवंटन रद्द, भवन को बताया गया असुरक्षित

Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Sep 2025 7:55 PM

विज्ञापन

पतरातू स्थित श्रम कल्याण केंद्र, पीटीपीएस की जर्जर स्थिति को देखते हुए अब इसे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए उपलब्ध नहीं कराया जायेगा

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू स्थित श्रम कल्याण केंद्र, पीटीपीएस की जर्जर स्थिति को देखते हुए अब इसे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए उपलब्ध नहीं कराया जायेगा. 10 सितंबर को प्रशासक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भवन की संरचना अत्यंत कमजोर हो चुकी है. दीवारों और छत में दरारें आ गयी हैं. जिससे किसी आयोजन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र का आवंटन अगले आदेश तक पूर्णतः रद्द कर दिया गया है. आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि यहां कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो उपस्थित लोगों की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है और जन-धन की हानि की संभावना भी बनी रहती है. जब तक भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जायेगी. यह केंद्र वर्षों से स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक, सामाजिक और सरकारी आयोजनों के लिए उपयोग में लाया जाता रहा है. कई बार कर्मचारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इसकी मरम्मत की मांग भी उठायी थी, लेकिन अब इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अस्थायी रूप से सभी गतिविधियों पर रोक लगानी पड़ी है. आयोजकों को अब वैकल्पिक स्थल की तलाश करनी होगी. यह निर्णय जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola