दुर्घटना में बड़कीपोना के युवक की मौत, दो घायल
Updated at : 10 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के बरलोंग गांव के समीप मंगलवार को मोटरसाइकिल – ऑटो की टक्कर होने से देवीलाल पांडेय उर्फ बबलू पांडेय (26 वर्ष) की मृत्यु हो गयी. दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बबलू अपने दोस्त डेगन महतो व नितेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ की ओर जा रहा […]
विज्ञापन
चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के बरलोंग गांव के समीप मंगलवार को मोटरसाइकिल – ऑटो की टक्कर होने से देवीलाल पांडेय उर्फ बबलू पांडेय (26 वर्ष) की मृत्यु हो गयी. दो लोग घायल हो गये.
बताया जाता है कि बबलू अपने दोस्त डेगन महतो व नितेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ की ओर जा रहा था. इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो के साथ सीधी टक्कर होने से तीनों युवक घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.
तीनों की गंभीर स्थित को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही बबलू पांडेय ने दम तोड़ दिया. दोनों युवकों का इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




