शीघ्र हो लाभुकों के घर निर्माण का काम
Updated at : 05 May 2017 11:38 PM (IST)
विज्ञापन

कामगारों में 87 प्रतिशत का आधार बेस्ड पेमेंट डीबीटी के माध्यम से रामगढ : प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति की हुई बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने किया. बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभुकों के भवन निर्माण का काम दो दिनों के […]
विज्ञापन
कामगारों में 87 प्रतिशत का आधार बेस्ड पेमेंट डीबीटी के माध्यम से
रामगढ : प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति की हुई बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने किया. बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभुकों के भवन निर्माण का काम दो दिनों के अंदर शुरू करने का निर्देश दिया.
बीडीओ ने कहा कि बरसात से पहले सभी बचे कूप, तालाब का गहरीकरण, डोभा निर्माण का काम 100 प्रतिशत पूरा करना है. इसके लिए पंचायत सेवकों को पंचायत में रहकर निरीक्षण व पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा अभियंता रमेश बेदिया ने बताया कि मनरेगा से जुड़े कामगारों में 87 प्रतिशत का आधार बेस्ड पेमेंट डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है. पीएचडी के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि प्रखंड में एक डीप बोरिंग व छह बोरिंग किया गया है. सीडीपीओ आभा चौधरी ने बताया कि मातृत्व लाभ के लिये गर्भवती माताओं का आधार सीडिंग किया जा रहा है.
साथ आधार कार्ड से जोड़ कर गर्भवती माताओं का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभुकों का सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना व लाड़ली योजना के लिए आवेदन लिया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्कूल चलें-चलायें अभियान के बाद छात्र-छात्राओं का स्कूल में ठहराव को लेकर अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
बाल संसद व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बैठक में जेएसएस मोहनलाल ठाकुर, कनीय अभियंता अवध प्रसाद, प्रखंड महिला प्रसार पदाधिकारी पुष्पा एक्का, प्रभारी कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह, ब्रह्मानंद पाठक, महेश्वर महतो सहित तमाम विभाग के पर्यवेक्षक मौजूद थे.
स्कूलों में छात्रों के ठहराव को लेकर कार्यशाला आज
रामगढ़ : प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ के सभागार में शनिवार की सुबह सात बजे से स्कूल चलें-चलायें अभियान के बाद विद्यार्थियों का स्कूलों में ठहराव को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया है. इस कार्यशाला में उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी अभिभावकों से स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भेजने को लेकर चर्चा करेंगी. कार्यशाला सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा. इसकी जानकारी बीडीओ रामगढ़ राजेश कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




