जीएसटी के फायदे की दी जानकारी

Updated at : 04 May 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी के फायदे की दी जानकारी

रामगढ़ : बिजुलिया स्थित चेंबर भवन के सभागार में तीन मई को जीएसटी को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष अनूप कुमार बाबू साहेब ने की. मुख्य रूप से रामगढ़ के वाणिज्य कर आयुक्त डीके मंडल, हजारीबाग के वाणिज्य कर सहायक आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर मिथिलेश प्रसाद, […]

विज्ञापन
रामगढ़ : बिजुलिया स्थित चेंबर भवन के सभागार में तीन मई को जीएसटी को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष अनूप कुमार बाबू साहेब ने की. मुख्य रूप से रामगढ़ के वाणिज्य कर आयुक्त डीके मंडल, हजारीबाग के वाणिज्य कर सहायक आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर मिथिलेश प्रसाद, रामगढ़ अंचल के वाणिज्य कर अधिकारी सुनील कुमार चौधरी, रवि कुमार, गोपाल, प्रशिक्षक अनीश कुमार मौजूद थे.
मौके पर मास्टर ट्रेनर मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि झारखंड में जीएसटी एक जुलाई से लागू हो रहा है. इसकी जानकारी के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जीएसटी पोटल के माध्यम से लॉगिन कर विस्तार से निबंधन, भुगतान, रिफंड, अधिनियम, नियम की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि जीएसटी के लागू होने से व्यापारियों को कई तरह के टैक्स भुगतान से राहत मिलेगी. इसे लागू करने के लिए संचार व्यवस्था का प्रयोग किया जायेगा. मौके पर चेंबर अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पतरातू प्रखंड हॉल में पांच मई को पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक जीएसटी को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है.
मौके पर चेंबर के सचिव आइपीएस छाबड़ा, सह-सचिव गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव चड्ढा, मनजी सिंह, परशुराम साह उर्फ सरपंच साह, सरोज सिंह, सुरेश पी अग्रवाल, मानू चतुर्वेदी, विजय कुमार अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, रवि कुमार, गोपाल, अजय कुमार सिंह, रमेश अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, प्रदीप कुमार, पीके सिन्हा, पंकज सोनीमौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola