कार्य में बाधा डालनेवालों को चिह्नित करें

Updated at : 04 May 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य में बाधा डालनेवालों को चिह्नित करें

आठ मई से पावर ग्रिड का युद्ध स्तर पर काम शुरू होगा पतरातू : प्रखंड के कटिया में प्रस्तावित पावर ग्रिड के कार्यस्थल का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार पहुंचे. उन्होंने कार्यस्थल का भ्रमण किया. कहा कि आठ मई से पावर ग्रिड का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ किया जायेगा. […]

विज्ञापन

आठ मई से पावर ग्रिड का युद्ध स्तर पर काम शुरू होगा

पतरातू : प्रखंड के कटिया में प्रस्तावित पावर ग्रिड के कार्यस्थल का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार पहुंचे. उन्होंने कार्यस्थल का भ्रमण किया. कहा कि आठ मई से पावर ग्रिड का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ किया जायेगा.

उन्होंने सीओ अजय कुमार तिर्की को निर्देश दिया कि कार्य में बाधा डालनेवालों को चिह्नित कर सूची बनायें. गाैरतलब हो कि 40 एकड़ जमीन पर पावर ग्रिड का निर्माण किया जाना है. एसडीओ ने बावनधारा खटाल का भी निरीक्षण किया. सीओ ने बताया कि पांच अप्रैल को कटिया के ग्रामीण रैयतों के साथ पतरातू थाना में दिन 10 बजे से आम सहमति बनाने के लिए बैठक की जायेगी. मौके पर थाना प्रभारी शिवशंकर जमादार, अमीन दशरथ प्रसाद उपस्थित थे.

दो दिन में बावनधारा खटाल खाली करने की दी नोटिस : अंचल कार्यालय ने बानवधारा खटाल में रहनेवाले लोगों को दो दिन के अंदर खाली करने से संबंधित नोटिस दी गयी. कार्यालय द्वारा वहां रह रहे 46 लोगों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस दी गयी है. नोटिस में कहा गया है कि अगर दो दिन में वे जगह खाली नहीं करेंगे, तो प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. गाैरतलब हो कि 15 अप्रैल को कार्यालय द्वारा बावनधारा खटाल निवासियों को सामूहिक नोटिस दी गयी थी. सूत्रों के अनुसार, उक्त जमीन को खाली करा कर छाई डैम संख्या दो के विस्थापित सांकुल रैयतों को देना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola