बेटी को विदा कर खुद छोड़ दी दुनिया

Updated at : 01 May 2017 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी को विदा कर खुद छोड़ दी दुनिया

भुरकुंडा : हंसी-खुशी घर के लोगों ने मीनू को शादी के बाद विदा किया. इसके कुछ घंटे बाद मीनू के पिता चेतलाल करमाली का निधन हो गया. इसके साथ ही घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया. भुरकुंडा पटेल नगर के करमाली टोला में रहनेवाले पूर्व सीसीएलकर्मी चेतलाल करमाली ने अपनी बेटी मीनू […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : हंसी-खुशी घर के लोगों ने मीनू को शादी के बाद विदा किया. इसके कुछ घंटे बाद मीनू के पिता चेतलाल करमाली का निधन हो गया. इसके साथ ही घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया.
भुरकुंडा पटेल नगर के करमाली टोला में रहनेवाले पूर्व सीसीएलकर्मी चेतलाल करमाली ने अपनी बेटी मीनू की शादी धूमधाम से मुरपा गोला निवासी ऋषि करमाली के साथ की थी. 29 अप्रैल को बारात आयी. 30 अप्रैल को अहले सुबह विदाई हुई. इसके बाद सुगर की बीमारी से पीड़ित पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. घर के लोग उन्हें डॉक्टर के पास ले गये, लेकिन चेतलाल ने दम तोड़ दिया. सूचना के बाद बेटी-दामाद भी पहुंचे. बताया गया कि मीनू ललपनिया में बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर कार्यरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola