बुझ नहीं रही है कोल डंप में लगी आग

Updated at : 30 Apr 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
बुझ नहीं रही है कोल डंप में लगी आग

केदला : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के कोल डंप में आग लग गयी है. आग करीब एक सप्ताह से लगी हुई है. शनिवार को कोल डंप स्टोक में लगी आग से धुआं निकल रहा था. कोल डंप में सैकड़ों टन पुराना कोयला है. प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. नया कोयले का […]

विज्ञापन
केदला : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के कोल डंप में आग लग गयी है. आग करीब एक सप्ताह से लगी हुई है. शनिवार को कोल डंप स्टोक में लगी आग से धुआं निकल रहा था. कोल डंप में सैकड़ों टन पुराना कोयला है. प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. नया कोयले का उठाव किया जा रहा है. आग लगने से सीसीएल को काफी नुकसान हुआ है.
आग पर काबू के लिए पानी का छिड़काव हो रहा है : जीएम
सीसीएल हजारीबाग एरिया के जीएम आरके गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहा है. हम क्षेत्र से बाहर हैं. आने के बाद इस पर ठोस कदम उठाया जायेगा.
डंप की आग फैल रही है : बसंत
झामुमो के जिला सह सचिव सह मांडू विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण कोल डंप में लगी आग फैलती जा रही है. सीसीएल के वरीय अधिकारी को आवेदन दिया जायेगा. मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल से भी अवगत कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola