शिव-पार्वती की मूर्ति पहुंचने पर नगर भ्रमण कराया गया

Updated at : 27 Apr 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
शिव-पार्वती की मूर्ति पहुंचने पर नगर भ्रमण कराया गया

30 अप्रैल से शुरू होगा अनुष्ठान जयपुर से मूर्तियों को लाया गया है रामगढ़ : रुद्र महायज्ञ व शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गोबरदरहा में विशेष तैयारी की जा रही है. 26 अप्रैल को गोबरदरहा में बजरंगबली व शिव पार्वती परिवार की मूर्ति गांव में पहुंची. गांव में मूर्ति आने पर ग्रामीणों में हर्ष है. […]

विज्ञापन
30 अप्रैल से शुरू होगा अनुष्ठान
जयपुर से मूर्तियों को लाया गया है
रामगढ़ : रुद्र महायज्ञ व शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गोबरदरहा में विशेष तैयारी की जा रही है. 26 अप्रैल को गोबरदरहा में बजरंगबली व शिव पार्वती परिवार की मूर्ति गांव में पहुंची. गांव में मूर्ति आने पर ग्रामीणों में हर्ष है.
यज्ञ कमेटी के संयोजक राजेंद्र महतो, अध्यक्ष कैलाश महतो, सचिव संजय महतो, राजेश कुमार, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, विनोद, धनेश्वर, दिलीप, अरविंद ने जयपुर से मूर्तियों को लाया है. गांव में मूर्ति आगमन की जानकारी पर ग्रामीणों ने गोबरदरहा गांव के विभिन्न टोलों का भ्रमण किया. कमेटी के संयोजक राजेंद्र महतो ने बताया कि 30 अप्रैल को जल यात्रा, कलश शोभा यात्रा व प्रवचन शुरू होगा. धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गोबरदरहा व आसपास के गांव में मांस मदिरा के सेवन पर पाबंदी लगा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola