दिव्यांग की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें

Updated at : 26 Apr 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें

घाटोटांड़ : झारखंड बोर्ड ऑफ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन आैर टाटा स्टील प्रबंधन के तत्वावधान में वेस्ट बोकारो डिवीजन के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग मिनी नेशनल डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मंगलवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने किया. राज्यपाल ने टाटा स्टील आैर झारखंड बोर्ड […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : झारखंड बोर्ड ऑफ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन आैर टाटा स्टील प्रबंधन के तत्वावधान में वेस्ट बोकारो डिवीजन के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग मिनी नेशनल डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मंगलवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू ने किया. राज्यपाल ने टाटा स्टील आैर झारखंड बोर्ड ऑफ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग दया के पात्र नहीं हैं.
इनके अंदर की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. सरकार आैर हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम दिव्यांगों को अवसर देकर आगे बढ़ायें. विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि टाटा स्टील सभी के भीतर मौजूद प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें अवसर देता है. इस टूर्नामेंट के दौरान हैदराबाद से एक चयनकर्ता की टीम के आने की योजना भी है, जो आइपीएल की तर्ज पर आंध्रा प्रदेश में होनेवाले इंडियन दिव्यांग प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे.
माैके पर रामगढ़ की डीसी राजेश्वरी बी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, राकोमसं के अध्यक्ष मोहन महतो व झारखंड बोर्ड ऑफ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विजय मेवाड़ माैजूद थे. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में नाै राज्यों के 144 दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात और हरियाणा से आये क्रिकेट खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा दिखायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola