वीर नारियों की समस्याएं सुनी गयीं

Updated at : 01 Apr 2017 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
वीर नारियों की समस्याएं सुनी गयीं

वीर नारियों की सुख- सुविधा के लिए सुविधा शिविर का आयोजन रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ में शुक्रवार को वीर नारियों की सुख- सुविधा के लिए आैर आर्थिक सुविधा देने के लिए सुविधा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य रामगढ़ तथा इसके आस- पास की वीर नारियों को सुविधा दिलाना था. वीर […]

विज्ञापन
वीर नारियों की सुख- सुविधा के लिए सुविधा शिविर का आयोजन
रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ में शुक्रवार को वीर नारियों की सुख- सुविधा के लिए आैर आर्थिक सुविधा देने के लिए सुविधा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य रामगढ़ तथा इसके आस- पास की वीर नारियों को सुविधा दिलाना था. वीर नारियों की आर्थिक मदद के साथ-साथ उनके दस्तावेजों से संबंधित शिकायतों का भी समाधान किया गया. सुविधा शिविर का आयोजन पंजाब रेजिमेंटल सेटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजीव सोनी की पहल पर किया गया था.
वीर नारियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से नयी योजनाओं व लाभदायी पेंशन योजना की जानकारी दी गयी. मौके पर परिवार कल्याण केंद्र पंजाब रेजिमेंट की अध्यक्ष भारती सोनी व अन्य अधिकारियों की पत्नियों ने वीर नारियों की समस्याओं की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola