अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध
Updated at : 31 Mar 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : छावनी परिषद द्वारा 28 मार्च को अतिक्रमण के नाम पर दिखावा के लिए की गयी कार्रवाई समझ से परे है. हर बार त्योहार के समय ही चुने हुए जन प्रतिनिधियों को जानकारी व विश्वास में लिये बिना खानापूरी की कार्रवाई छावनी परिषद द्वारा की जाती है. उक्त बातें छावनी परिषद के वार्ड सदस्य […]
विज्ञापन
रामगढ़ : छावनी परिषद द्वारा 28 मार्च को अतिक्रमण के नाम पर दिखावा के लिए की गयी कार्रवाई समझ से परे है. हर बार त्योहार के समय ही चुने हुए जन प्रतिनिधियों को जानकारी व विश्वास में लिये बिना खानापूरी की कार्रवाई छावनी परिषद द्वारा की जाती है. उक्त बातें छावनी परिषद के वार्ड सदस्य राजेंद्र नायक व सरदार अनमोल सिंह ने प्रेस बयान जारी कर दी.
वार्ड सदस्यों ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों की दुकानों को हटाना गलत है. उन्होंने कहा कि उजाड़ने से पहले गरीब दुकानदारों, ठेला, खोमचा, गुमटी व फुटपाथ पर दुकान लगानेवालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि छावनी परिषद द्वारा कार्रवाई में सेना के जवानों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है.
कैंट बोर्ड द्वारा हर जगह नो पार्किंग बोर्ड लगाया गया है, लेकिन पार्किंग कहां होगी, इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है. छावनी परिषद का काम नागरिकों को सुविधा बहाल करना है, गरीब जनता को परेशान करना नहीं है. अनमोल सिंह व राजेंद्र नायक ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में करने पर आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




