हत्या के खिलाफ महिलाएं देंगी धरना

Updated at : 22 Dec 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के खिलाफ महिलाएं देंगी धरना

बरकाकाना : रांची में सीएमपीडीआइ कॉलोनी बरकाकाना की रहने वाली बीटेक की छात्रा की हत्या के खिलाफ नयानगर बरकाकाना की महिलाएं एकजुट होने लगी हैं. बुधवार को पूर्व जिप सदस्य सुरपति देवी की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक हुई. संचालन शिखा चटर्जी ने किया. बैठक की शुरुआत दो मिनट मौन रख कर की गयी. बैठक […]

विज्ञापन
बरकाकाना : रांची में सीएमपीडीआइ कॉलोनी बरकाकाना की रहने वाली बीटेक की छात्रा की हत्या के खिलाफ नयानगर बरकाकाना की महिलाएं एकजुट होने लगी हैं. बुधवार को पूर्व जिप सदस्य सुरपति देवी की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक हुई. संचालन शिखा चटर्जी ने किया. बैठक की शुरुआत दो मिनट मौन रख कर की गयी.
बैठक में घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गयी. बताया गया कि रामगढ़ एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. इसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी. रामगढ़ उपायुक्त व एसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जायेगी.
बैठक में पूर्व मुखिया कलावती कुमारी, धनवती देवी, सुषमा देवी, वंदना देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, पार्वती देवी, चिंता देवी, शीला देवी, सीता देवी, सावित्री देवी, चमेली देवी, मिताली विश्वास, सावित्री देवी, मंजू देवी, आशा देवी, ललिता देवी, झूमा घोषाल आदि उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola