कुजू : तीन छात्रों की पिटाई के बाद अभिभावकों ने शिक्षक को पीटा

Updated at : 21 Dec 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
कुजू : तीन छात्रों की पिटाई के बाद अभिभावकों ने शिक्षक को पीटा

कुजू : डीएवी (आरा, रामगढ़) के शिक्षक कुंजल कुमार ने अनुशासनहीनता के आरोप में कक्षा चार बी के तीन छात्र रोशन अंसारी व कौशल अंसारी (पिता युसूफ अंसारी,आरा कॉलोनी निवासी), अरशद मोहसीन (पिता मोहसीन आलम,डूमरेबड़ा निवासी) की सोमवार को पिटाई की थी. इसके बाद मंगलवार को कुछ लोगों के साथ तीनों बच्चों के अभिभावक विद्यालय […]

विज्ञापन

कुजू : डीएवी (आरा, रामगढ़) के शिक्षक कुंजल कुमार ने अनुशासनहीनता के आरोप में कक्षा चार बी के तीन छात्र रोशन अंसारी व कौशल अंसारी (पिता युसूफ अंसारी,आरा कॉलोनी निवासी), अरशद मोहसीन (पिता मोहसीन आलम,डूमरेबड़ा निवासी) की सोमवार को पिटाई की थी.

इसके बाद मंगलवार को कुछ लोगों के साथ तीनों बच्चों के अभिभावक विद्यालय आ धमके और शिक्षक कुंजल कुमार के साथ मारपीट की. बाद में दोनों पक्षों द्वारा लिखित आवेदन कुजू ओपी में दिया गया. शिक्षक ने बताया कि कक्षा पांच बी की छात्राओं ने उनसे शिकायत की थी कि तीनों छात्र शौचालय जाने के समय उनपर भद्दी टिप्पणी करते हैं. उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीनों छात्र को बुला कर कान पकड़ कर डांट-फटकार लगायी. साथ ही शारीरिक दंड भी िदया. बाद में तीनों छात्रों से आगे इस तरह की गलती नहीं करने का लिखित आवेदन लिया गया.

तीनों बच्चों की डायरी में इसकी शिकायत दर्ज की गयी. मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे वे क्लास में पढ़ा रहे थे. इसी बीच उक्त बच्चों के अभिभावक कुछ लोगों के साथ आये और उन्हें क्लास से खींचते हुए मारपीट करने लगे. उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया. बाद में शिक्षकों के बीच-बचाव करने पर उन्हें छोड़ा गया.

उन्होंने बताया कि मामले का लिखित आवेदन विद्यालय प्रबंधन को दिया है. इसे विद्यालय प्रबंधन ने कुजू ओपी को अग्रसारित किया गया है. वहीं, तीनों बच्चों के अभिभावकों ने भी मामले को लेकर कुजू ओपी में आवेदन दिया है. अभिभावकों ने बताया कि उक्त शिक्षक ने बच्चों की बेरहमी से पिटाई की थी. इससे बच्चों के शरीर पर काले निशान बन गये हैं. मामले को लेकर कुजू पुलिस जांच के लिए विद्यालय पहुंची. साथ ही डीएवी हजारीबाग की क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह भी विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं.

क्या कहते हैं प्राचार्य : डीएवी आरा के प्राचार्य आरके राय ने बताया कि शिक्षक के साथ मारपीट के मामले की जानकारी विद्यालय समिति के अध्यक्ष सीसीएल कुजू महाप्रबंधक एके चौबे को दी गयी है. मामले की जांच की जा रही है. विद्यालय समिति की बैठक के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर बच्चों के अभिभावकों को किसी प्रकार की शिकायत थी तो पहले प्राचार्य से मिल कर इसकी शिकायत करनी चाहिए थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola