न लोस, न विस सबसे ऊंचा ग्राम सभा
Updated at : 21 Dec 2016 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

जितने रुपये पकड़े जाने की बात अखबारों में आ रही है. उससे बहुत ज्यादा रुपये पकड़े जा रहे हैं रामगढ़ : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशला सह सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय ने कहा […]
विज्ञापन
जितने रुपये पकड़े जाने की बात अखबारों में आ रही है. उससे बहुत ज्यादा रुपये पकड़े जा रहे हैं
रामगढ़ : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशला सह सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय ने कहा कि ना लोकसभा-ना विधानसभा सबसे उंचा ग्राम सभा होता है.
ग्राम सभा में बैठ कर लोग सही ग्रामीण समस्याओं को उठाते हैं तथा विकास के लिए आवश्यक जरूरतों की योजना बना कर भेजते हैं.
रामगढ़ जिला कई मामलों में अव्वल साबित हो रहा है. सभी जन प्रतिनिधियों से श्री राय ने आपसी प्रतिस्पर्द्धा रख कर कार्य करने की बात कही. ताकि पंचायतों का चहुंमुखी विकास हो सके. नोटबंदी पर सरयू राय ने कहा कि जितने रुपये पकड़े जाने की बात अखबारों में आ रही है. उससे बहुत ज्यादा रुपये पकड़े जा रहे हैं. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे दलालों को नहीं सीधे सरकार को धान बेचें. उन्होंने कहा कि 16 रुपये केजी धान सरकार द्वारा खरीदी जा रही है तथा इसके बाद 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में उनके धान की राशि चली जायेगी.
मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गांव-गांव में रात्रि चौपाल लगा कर अधिकारी ग्रामीण जनता से उनकी समस्याओं समेत अन्य बातें जान रहें हैं. इससे अधिकारी व जनता के बीच की दूरी कम हो रही है तथा सही स्थिति की जानकारी भी अधिकारियों को मिल रही है. मंत्री ने कहा कि एक ओर हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं. लेकिन जब हम धरातल पर जाते हैं तो देखने को कुछ और ही मिलता है. उन्होंने मंच से घोषणा की कि आज जिले को खुले शौच से मुक्त बनाइये. हम 2018 तक सभी घरों में स्वच्छ पीने का पानी पहुंचा देंगे.
भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बरदास्त नहीं की जायेगी : राजेश्वरी बी
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जब जाती हूं तो कम्यूनिकेशन गैप की बात आती है. जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनता के बीच भी योजना के संबंध में जानकारी का काफी आभाव है. इसी को देखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
उन्होंने कहा कि जिला में भ्रष्टाचार को बरदास्त नहीं किया जायेगा. चाहे वे जनप्रतिनिधि हों या अधिकारी. सब पर कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने बताया कि जिला खनन निधि से शौचालय निर्माण के लिए 56 करोड़, स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था करने के लिए 2.17 करोड़, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा के लिए 16 करोड़, नदियों से जलापूर्ति के लिए 72 करोड़, स्कूलों में चहारदीवारी के लिए 11.5 करोड़, 43 पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 16 करोड़ व कुपोषित बच्चों के लिए मेडिकल यूनिट वैन खरीदने के लिए 3.15 करोड़ की योजना ली गयी है.
समारोह को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व डीडीसी सुनील कुमार ने भी संबोधित किया. साथ ही विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी संबधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गयी. कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका रानी टूटी ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री सरयू राय, बतौर विशिष्ट अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो मौजूद थे.
अतिथियों व अधिकारियों ने कार्यक्रम का उदघाटन दीप जला कर किया. समारोह में सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार कुंटू, मांडू विधायक प्रतिनिधि राजकुमार महतो, पतरातू विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार पटेल, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, आजसू जिला सचिव मनोज महतो, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिप सदस्य डॉली देवी, गोपाल चौधरी, दुष्यंत पटेल समेत पूरे जिला से आये जनप्रतिनिधि काफी संख्या में उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




