कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी में मना वार्षिकोत्सव

कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह कारवां ऑफ चाइल्डहुड का आयोजन. स्कूल के 25 वर्ष हुए पूरे, नन्हे बच्चों ने किये रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत. रामगढ़ : सैन्य छावनी रामगढ़ अंतर्गत स्थित कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह कारवां ऑफ चाइल्डहुड का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर […]
कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह कारवां ऑफ चाइल्डहुड का आयोजन.
स्कूल के 25 वर्ष हुए पूरे, नन्हे बच्चों ने किये रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत.
रामगढ़ : सैन्य छावनी रामगढ़ अंतर्गत स्थित कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह कारवां ऑफ चाइल्डहुड का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के संरक्षक पीआरसी कमांडेंड ब्रिगेडियर संजीव सोनी की धर्मपत्नी भारती सोनी व विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की धर्मपत्नी सोनिका पनवर उपस्थित थीं.
कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल के 25 वर्ष पूरे होने पर स्कूल के वार्षिकोत्सव को इस वर्ष कुछ अलग तरीके से मनाया जा रहा है. इसके लिए वार्षिकोत्सव समारोह कारवां ऑफ चाइल्डहुड को तीन चरणों में विभाजित किया गया.
शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूल के नर्सरी क्लास के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. समारोह में बच्चों ने सर्वप्रथम अतिथियों के स्वागत के लिए समूह नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद क्रमवार बच्चों ने कराटे डिस्प्ले, लकड़ी की काठी, कोबरा आर्मी स्कूल के गान पर समूह नृत्य समेत कई अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. समारोह की मुख्य अतिथि भारती सोनी, विशिष्ट अतिथि सोनिका पनवर व स्कूल की प्राचार्य पूजा मनकोटिया के द्वारा बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.
मौके पर मुख्य अतिथि भारती सोनी ने कहा कि हमें अपने व्यस्ततम जीवन के कारण अपने बच्चों की गतिविधियों, शैतानी व खेलकूद आदि देखने का मौका ही नहीं मिल पाता. इन छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम वाकई में बहुत ही सराहनीय व अदभुत हैं. इस दौरान स्कूल की शिक्षिका प्रोनति मोदक, सिंधु, साधना कात्यायन, नीरल सिंह, अर्चना, पूनम, सुखवीर व बीना समेत सभी शिक्षकेतर कर्मी व अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




