एसपी की शिकायत की जायेगी
Updated at : 15 Dec 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : अनुसूचित जाति उत्थान परिषद जिला कार्यालय में 14 दिसंबर को बैठक हुई. अध्यक्षता राजेंद्र नायक ने की. इसमें बताया गया कि बरकाकाना ओपी के समक्ष मिट्ठू नायक उर्फ बाबूलाल नायक हत्याकांड के उदभेदन को लेकर आंदोलन किया गया था. इस हत्याकांड को लेकर बरकाकाना पुलिस पर निष्क्रियता की बात कही गयी थी. इसी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : अनुसूचित जाति उत्थान परिषद जिला कार्यालय में 14 दिसंबर को बैठक हुई. अध्यक्षता राजेंद्र नायक ने की. इसमें बताया गया कि बरकाकाना ओपी के समक्ष मिट्ठू नायक उर्फ बाबूलाल नायक हत्याकांड के उदभेदन को लेकर आंदोलन किया गया था. इस हत्याकांड को लेकर बरकाकाना पुलिस पर निष्क्रियता की बात कही गयी थी. इसी बात से जिला के एसपी प्रियदर्शी आलोक काफी नाराज हो गये. 11 दिसंबर को एसपी बरकाकाना ओपी पहुंचे.
उनके साथ डीएसपी वीरेंद्र चौधरी व ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव भी मौजूद थे. एसपी ने अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के रामगढ़ अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना पासवान को बरकाकाना ओपी परिसर में बुला कर काफी दुर्व्यव्यवहार किया. एसपी ने मुन्ना पासवान को भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए हिटलरशाही रवैया अपनाया गया. इससे पुलिस की छवि पर प्रतिकुल असर पड़ेगा. उत्थान परिषद गैर लोकतांत्रित कार्रवाई की आलोचना करती है. बताया कि सरकार पुलिस व आम जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार बनाने की बात करती है तो पुलिस के इस प्रकार के व्यवहार पर रोक लगाया जाना चाहिये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आइजी झारखंड से एसपी रामगढ़ के व्यवहार पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. ताकि रामगढ़ पुलिस की छवि अच्छी बन सके.
इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, गृह सचिव झारखंड सरकार, अध्यक्ष केद्रीय अनुसचित जाति आयोग, केंद्रीय मानवाधिकार आयोग को भी दी जायेगी. बैठक में मुकेश यादव, चंदन मुंडा, तुलेश पासवान, मुन्ना पासवान, मधु पासवान, छोटेलाल राम, राजू सिंदेरिया, मुकेश नायक, अनिल नायक, बिनोद नायक, बाबला चंद्रवंशी, अविनाश राम व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




