चितरपुर प्रखंड कार्यालय से कृषि रथ रवाना
Updated at : 29 Nov 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

चितरपुर : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कृषि महोत्सव रथ यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप राम व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर कृषि रथ को रवाना किया. अतिथियों ने कहा कि इस रथ के माध्यम से किसानों […]
विज्ञापन
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कृषि महोत्सव रथ यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप राम व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर कृषि रथ को रवाना किया.
अतिथियों ने कहा कि इस रथ के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित विषयों की जानकारी, रबी फसल की जानकारी, स्वयं विधि से गेंहू की खेती, पोषक तत्व प्रबंधन, समेकित कीट प्रबंधन, किसान कार्ड का महत्व, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी जायेगी.
यह रथ एक दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को इसकी जानकारी देगी. मौके पर बीटीएम रजनीश आनंद, एटीएम अनिल दास, प्रभा कुमारी, विनोद कुमार, बैजु करमाली, गणेश महतो, कमल साव, अमिताभ गौरव उर्फ कुणाल, जगेश्वर नागवंशी, सूरज कुमार, अजीत कुमार, किसान मित्र बलदेव, सतीश कुमार, दिलीप कुमार महतो, सुमन सिन्हा, पूनम देवी आदिव अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




