सीएन कॉलेज में आछासं के सभी प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
Updated at : 28 Nov 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू : चुनाव में आजसू छात्र संघ, झारखंड छात्र मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे. इन प्रत्याशियों में आजसू छात्र संघ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रियंका कुमारी को 209, उपाध्यक्ष टवींकल सिंह 248, सचिव कुमारी नेहा सिंह 261, संयुक्त सचिव समीर कुमार 246 मत मिला. […]
विज्ञापन
कुजू : चुनाव में आजसू छात्र संघ, झारखंड छात्र मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे. इन प्रत्याशियों में आजसू छात्र संघ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रियंका कुमारी को 209, उपाध्यक्ष टवींकल सिंह 248, सचिव कुमारी नेहा सिंह 261, संयुक्त सचिव समीर कुमार 246 मत मिला. मतदान के पश्चात विजय प्रत्याशियों को अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. इधर चुनाव मैदान में खड़े झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय राजवंश को 74, एबीवीपी के प्रत्याशी धर्मवीर करमाली को 76, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी को 97, सचिव दीपक कुमार तूरी को 85, संयुक्त सचिव इंदू शेखर को 100 मत मिले. वहीं मतगणना के दौरान मत पेटी से निकले 173 मत प्रपत्र में में त्रुटि पाया गया. इसे मतगणना में मौजूद अधिकारियों द्वारा रद्द कर दिया गया.
कुजू. छोटानागपुर महाविद्यालय रामानगर रामगढ़ में छात्र संघ चुनाव में आजसू छात्र संघ के चारों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. प्रत्याशियों की जीत पर संघ व उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की गयी. समर्थकों द्वारा विजयी प्रत्याशियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रियंका कुमारी, उपाध्यक्ष टवींकल सिंह, सचिव कुमारी नेहा सिंह, संयुक्त सचिव समीर कुमार ने अपनी जीत का का श्रेय छात्र मतदाताओं को देते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव में हमारी जीत नहीं बल्कि यह जीत सभी छात्र-छात्राओं की है. उनकी मान मर्यादा का ख्याल रखते हुए संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी. स्वागत करने वालों में आजसू जिला सचिव मनोज महतो, संज्जन पारिक, गुडू सिंह, सोनूका देवी, सोनू साव, जयकिशोर महतो, मोनू साव, संगीता कुमारी, अरविंद कुमार, मनोज प्रसाद, मुकेश महतो, प्रवीण पांडेय, शुभम सिंह, मनीष राजवंश सहित काफी संख्या में समर्थक शामिल थे.
कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था सुधरी: मनोज महतो
कुजू. छात्र संघ चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है. छात्र नेता दबे कुचले छात्र-छात्राओं की समस्याओं को विश्वविद्यालय में बारिकी से उठाने कर रहे हैं. साथ ही संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था में छात्र-छात्राओं के महत्वपूर्ण भूमिका दिलाने काम किया. आजसू जिला सचिव मनोज महतो चुनाव परिणाम की घोषणा आने के बाद यह बातें कही. उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कॉलेज में पूरी ईमानदारी से अपने काम करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




