केजरीवाल व संजय का पुतला फूंका
Updated at : 06 Oct 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू़ : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व गो रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएन कॉलेज गेट स्थित एनएच 33 सड़क पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेसी नेता संजय निरूपम का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के प्रति गलत बयानबाजी को लेकर इन नेताओं का पुतला दहन […]
विज्ञापन
कुजू़ : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व गो रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएन कॉलेज गेट स्थित एनएच 33 सड़क पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेसी नेता संजय निरूपम का पुतला दहन किया.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के प्रति गलत बयानबाजी को लेकर इन नेताओं का पुतला दहन किया गया है. कार्यकर्ताओं ने इस बयानबाजी को लेकर विरोध जताते हुए अरविंद केजरीवाल व संजय निरूपम से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के राहुल सिंह कर रहे थे. मौके पर दिनेश रजवार, अशोक महतो, समीर राजवंशी, रवि चौरसिया, रवि कुमार, नरेश राजवंश, अशीष मुंडा, दीपक रजवार, मनीष कुमार, रवि तिवारी, अमित मिश्रा, बलराम, मनीष महतो, पवन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




