मजदूरों को पे-प्रोटेक्शन दिलाने पर चर्चा

Updated at : 29 Sep 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को पे-प्रोटेक्शन दिलाने पर चर्चा

राकोमसं बरका-सयाल कमेटी की बैठक उरीमारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक उरीमारी कार्यालय में बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्ष 2016-17 के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. पीआर से टीआर में गये मजदूरों को पे-प्रोटेक्शन दिलाने, बरका-सयाल में लंबित फिमेल वीआर दिलाने, 30 सितंबर को कथारा […]

विज्ञापन
राकोमसं बरका-सयाल कमेटी की बैठक
उरीमारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक उरीमारी कार्यालय में बलराम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्ष 2016-17 के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. पीआर से टीआर में गये मजदूरों को पे-प्रोटेक्शन दिलाने, बरका-सयाल में लंबित फिमेल वीआर दिलाने, 30 सितंबर को कथारा में आहुत रिजनल कमेटी की बैठक में क्षेत्र के प्रतिनिधियों की सहभागिता पर चर्चा हुई. बरका-सयाल क्षेत्र से रिजनल कमेटी में शामिल किये गये लोगों का स्वागत किया गया. बैठक में क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, देवेंद्र कुमार, चंचल भट्टाचार्या, धीरेंद्र सिंह, दासो मांझी, जग्गू सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, डॉ जीआर भगत, धनंजय कुमार सिंह, हीरालाल, टहल गोप, रामाकांत दुबे, महेश गिरि समेत कई लोग उपस्थित थे. शामिल किये गये लोगों में मुख्य रूप से रिजनल संगठन सचिव राजू यादव, कार्यकारिणी में चंचल भट्टाचार्या, देवेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, दासो मांझी, विनोद शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, बलराम सिंह हैं. इसके लिए रिजनल सचिव राजेंद्र सिंह को बधाई दी गयी.
राजू यादव ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र में राकोमसं को मजबूत बनाना व मजदूरों और विस्थापितों की समस्या का समाधान करना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने रिजनल कमेटी में अपने दायित्व को बखूबी निभाने कीबात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola