बासल के चेतमा में दिहाड़ी मजदूर की हत्या

Updated at : 15 Sep 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
बासल के चेतमा में दिहाड़ी मजदूर की हत्या

भुरकुंडा : बासल थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में बुधवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने लेम गांव निवासी राजकुमार बेदिया (45) की हत्या सीने में गोली मार कर कर दी. जबकि उसके साथी चेतमा गांव के कमलेश महतो (30) को भी सिर में गोली मार कर घायल कर दिया. कमलेश को ग्रामीणों ने अस्पताल […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : बासल थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में बुधवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने लेम गांव निवासी राजकुमार बेदिया (45) की हत्या सीने में गोली मार कर कर दी. जबकि उसके साथी चेतमा गांव के कमलेश महतो (30) को भी सिर में गोली मार कर घायल कर दिया.
कमलेश को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया. प्रखंड चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा है. दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं. घायल कमलेश महतो ने बताया कि उन लोगों पर लेम गांव के रोहित ठाकुर ने गोली चलायी है. ग्रामीणों का कहना है कि घटना के वक्त रोहित की राजकुमार व कमलेश से काफी तीखी नोंक-झोंक हुई थी. इसके बाद रोहित ने दोनों को गोली मार दी. सूचना पर एसपी डॉ एम तमिलवाणन, डीएसपी वीरेंद्र चौधरी व बासल थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की. रोहित की पुलिस सरगरमी से तलाश रही है. एसपी ने कहा कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होता है.
पुलिस के सामने हत्यारे का नाम आ चुका है. शीघ्र मामले का उदभेदन कर दिया जायेगा. इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
पतरातू-रांची मार्ग को जाम करेंगे ग्रामीण : चेतमा में मजदूर की हत्या से ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों के लिए 15 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की है. यदि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो गुरुवार को नलकारी पुल के पास पतरातू-रांची मेन रोड को जाम कर देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola