डीसी से कम सामग्री देने की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Mar 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : सुकरीगढ़ा पंचायत के ग्रामीणों ने रामगढ़ के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में पंचायत क्षेत्र में रजरप्पा महिला मंडल द्वारा चलाये जानेवाली पीडीएस दुकान में कम अनाज देने की शिकायत की गयी है. आवेदन में लिखा गया है कि कम सामान देने पर कहा जाता है कि हमलोगों को ऊपर से ही […]
विज्ञापन
रामगढ़ : सुकरीगढ़ा पंचायत के ग्रामीणों ने रामगढ़ के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में पंचायत क्षेत्र में रजरप्पा महिला मंडल द्वारा चलाये जानेवाली पीडीएस दुकान में कम अनाज देने की शिकायत की गयी है. आवेदन में लिखा गया है कि कम सामान देने पर कहा जाता है कि हमलोगों को ऊपर से ही सामान कम मिलता है. इसलिए हम चार किलो ही अनाज देंगे.
ज्ञापन में लिखा गया है कि मुखिया व उप मुखिया के हस्तक्षेप के बाद भी अनाज कम दिया जा रहा है. इस मामले में उचित मात्रा में राशन दिलवाने की मांग उपायुक्त से की गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामगढ़ व बीडीओ चितरपुर को भी प्रेषित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




