पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया सल्फास, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू : युवती की शादी में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार अजय उर्फ अमरदीप ने पुलिस कस्टडी में सल्फास की गोली खा ली़ इलाज के दौरान रिम्स में रविवार रात उसकी मौत हो गयी़ परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस अजय को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो वह सही सलामत था़ […]
विज्ञापन
कुजू : युवती की शादी में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार अजय उर्फ अमरदीप ने पुलिस कस्टडी में सल्फास की गोली खा ली़ इलाज के दौरान रिम्स में रविवार रात उसकी मौत हो गयी़ परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस अजय को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो वह सही सलामत था़ घटना के लिए पुलिस जिम्मेवार है़
वहीं, कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत ने पूछे जाने पर बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस ने अपनी कार्रवाई की. लेकिन युवक ने गिरफ्तारी से पहले जहर खा लिया था. इसकी भनक पुलिस को जैसे ही लगी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया.रविवार को पुलिस ने किया था गिरफ्तार : रामानगर निवासी पुनम देवी ने थाने में आवेदन दिया था़
इसमें कहा गया था कि उसकी पुत्री का विवाह तय होने के बाद रांची रोड माल गोदाम निवासी अजय उर्फ अमरदीप रजवार उसके घर पहुंचा़ उसने शादी नहीं करने की चेतावनी दी. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी़
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने अजय को रविवार शाम सात बजे गिरफ्तार कर लिया़ बताया जाता है कि ओपी ले जाये जाने के क्रम में अजय ने सल्फास की गोली खा ली़ पुलिस उसे लेकर नयी सराय अस्पताल पहुंची़ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




