प्रदूषण के खिलाफ माले की पदयात्रा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

बरकाकाना : भाकपा-माले बरकाकाना एरिया कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ चार किलोमीटर की पद यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत नयानगर दुर्गा मंडप से की गयी. सैकड़ों की संख्या में माले समर्थक पार्टी का झंडा व पोस्टर लेकर बरकाकाना एडीआरएम कार्यालय तक पैदल यात्रा की. इस दौरान प्रदूषण फैला रहे […]
विज्ञापन
बरकाकाना : भाकपा-माले बरकाकाना एरिया कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ चार किलोमीटर की पद यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत नयानगर दुर्गा मंडप से की गयी. सैकड़ों की संख्या में माले समर्थक पार्टी का झंडा व पोस्टर लेकर बरकाकाना एडीआरएम कार्यालय तक पैदल यात्रा की.
इस दौरान प्रदूषण फैला रहे कॉरपोरेट कंपनियों के खिलाफ जम कर नारे बाजी की. इस दौरान सीएसआर के तहत कंपनियों को पारदर्शिता के साथ क्षेत्र में विकास करने की मांग की गयी. माले नेताओं द्वारा बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की बात कही गयी. मौके पर प्रखंड सचिव नरेश बड़ाइक, हीरा गोप, क्यामुद्दीन अंसारी, देवकीनंदन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, सुरपति देवी, देवानंद गोप, नीता बेदिया, अमल कुमार, राजेंद्र राम, ब्रजनारायण मुंडा, देवकी बेदिया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




