सिरका में गोली मार कर एक की हत्या

Published at :14 Jan 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
सिरका में गोली मार कर एक की हत्या

सुरेश साव दैनिक मजदूरी का काम करता था पुलिस कर रही है मामले की जांच रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र की अरगड्डा चेक पोस्ट कॉलोनी निवासी सुरेश साव (40) की अपराधियों ने बुधवार रात आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि सुरेश साव आैर बड़े भाई गौरी साव का घर […]

विज्ञापन
सुरेश साव दैनिक मजदूरी का काम करता था
पुलिस कर रही है मामले की जांच
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र की अरगड्डा चेक पोस्ट कॉलोनी निवासी सुरेश साव (40) की अपराधियों ने बुधवार रात आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि सुरेश साव आैर बड़े भाई गौरी साव का घर आसपास ही है.
दो मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी बड़े भाई गौरी साव के आवास में घुसे. तीनों के चेहरे ढंके थे. घर में घुसने के बाद अपराधियों ने गौरी साव के पुत्र राजा पर हथियार तान दिया. घर में रखे आलमीरा खोलने को कहा. इस पर राजा ने कहा कि उसके यहां कुछ नहीं है. वे गोली मारना चाहते हैं, तो मार दें.
घर में खाना बना रही राजा की मां शोभा देवी ने सुन लिया. शोभा देवी दौड़ कर घर की छत पर चढ़ गयी. इससे अपराधी घर से निकल कर भागने लगे. शोभा देवी ने चिल्लाना शुरू कर दिया. आवाज सुन कर बगल के घर में रहनेवाले सुरेश साव निकला. जबतक वह कुछ समझता, अपराधियों ने सुरेश साव को गोली मार दी. इसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल से रामगढ़ की ओर भाग गये. हल्ला सुन कर जुटे लोगों ने सुरेश साव को तत्काल नयीसराय अस्पताल पहुंचाया. यहां से सुरेश साव को सदर अस्पताल भेज दिया गया.
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुरेश साव दैनिक मजदूरी का काम करता था. जबकि उसका भाई गौरी साव ठेला पर दुकानदारी करता है. घटना की सूचना पर रामगढ़ के एसडीपीओ दीपक कुमार व थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola