जिसने भी सुना, दौड़ पड़ा घटनास्थल की ओर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेलर ने छह मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया था घटना का मुख्य कारण बना ट्रेलर का ब्रेक फेल होना रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के गंडके मोड़ पर ट्रेलर (टीएन 28 एएम-1724) की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. घटना में कई लोग घायल हो गये. ट्रेलर की चपेट में आने […]
विज्ञापन
ट्रेलर ने छह मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया था
घटना का मुख्य कारण बना ट्रेलर का ब्रेक फेल होना
रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के गंडके मोड़ पर ट्रेलर (टीएन 28 एएम-1724) की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. घटना में कई लोग घायल हो गये. ट्रेलर की चपेट में आने से छह बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. ट्रेलर का चालक सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि वह रामगढ़ की ओर आ रहा था. इस बीच गंडके मोड़ के पास उसने ब्रेक लगाया. लेकिन ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने के बाद उस पर हमारा नियंत्रण खत्म हो गया. चालक तमिलनाडु का रहनेवाला है.
खबर के बाद लोग बचाने के लिए घाटी की अोर दाैड़ पड़े : अनियंत्रित ट्रेलर ने चुट्टूपालू घाटी में छह मोटरसाइकिल को रौंद दिया. सभी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी थी. मोटरसाइकिलों की हालात देख कर लग रहा था कि इन पर सवार कोई नहीं बचा होगा.
एकबारगी रामगढ़ शहर में यह खबर आयी कि कम से कम छह-सात लोगों की दुर्घटना में मौत हुई है. इससे शहर में हड़कंप मच गयी. लोग घाटी की ओर दौड़ गये. बाद में मालूम चला कि दो लोगों की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




