झुमरा के विकास में बाधा बरदाश्त नहीं : उपायुक्त

Published at :05 Jan 2016 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
झुमरा के विकास में बाधा बरदाश्त नहीं : उपायुक्त

झुमरा एक्शन प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों को और गति प्रदान करने का निर्देश घाटोटांड़ : बोकारो जिला के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें झुमरा एक्शन प्लान की जमीनी हकीकत से अधिकारी रू-ब-रू हुए. मौके पर बोकारो जिला के उपायुक्त […]

विज्ञापन
झुमरा एक्शन प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों को और गति प्रदान करने का निर्देश
घाटोटांड़ : बोकारो जिला के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें झुमरा एक्शन प्लान की जमीनी हकीकत से अधिकारी रू-ब-रू हुए.
मौके पर बोकारो जिला के उपायुक्त महिमा पात्रे ने झुमरा एक्शन प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों को और गति प्रदान करने का निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि झुमरा के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा बरदाश्त नहीं की जायेगी. अधिकारी सभी योजनाओं की समीक्षा खुद करें.
समीक्षा बैठक में बोकारो उपायुक्त के अलावा एसपी वाइएस रमेश, सीआरपीएफ के सीओ डॉ संजय कुमार, एडिशनल एसपी संजय कुमार, डीडीसी अरविंद झा, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो, बीडीओ जेबी विनीत केरकट्टा, वीरेंद्र सत्यार्थी, सिद्धार्थ कुमार गौतम, संजय सिंह आदि माैजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola