वाहनों की टक्कर में बचे एसपी

Published at :05 Jan 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में बचे एसपी

चुटूपालू घाटी के पास हुई थी घटना रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग पर सोमवार को चार वाहन आपस में टकरा गये. इसमें एक वाहन पर जिला के एसपी डॉ एम तमिलवाणन सवार थे. घटना में एसपी बाल-बाल बच गये. बाद में उन्होंने दूसरा वाहन मंगवाया और रांची की ओर चले गये. मिली जानकारी के अनुसार, […]

विज्ञापन
चुटूपालू घाटी के पास हुई थी घटना
रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग पर सोमवार को चार वाहन आपस में टकरा गये. इसमें एक वाहन पर जिला के एसपी डॉ एम तमिलवाणन सवार थे. घटना में एसपी बाल-बाल बच गये.
बाद में उन्होंने दूसरा वाहन मंगवाया और रांची की ओर चले गये. मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन (जेएच10एबी-6611) चुटूपालू घाटी में आगे-आगे जा रहा था.
उसके पीछे अल्टो (जेएच02आर-2904 ) कार चल रही थी. इसीबीच, पीछे से एसपी के साथ चल रहा स्कॉर्पियों वाहन दोनों वाहनों से पास लेकर आगे निकल गया. इसी बीच सामने सड़क निर्माण का बोर्ड दिखायी दिया. इसके कारण ब्रेक लगानी पड़ी. पीछे आ रहे बोलेरो वाहन ने भी ब्रेक लगा दी. अल्टो चालक के ब्रेक लगाने के बावजूद बोलेरो को पीछे से धक्का मार दिया.
अभी अल्टो कार संभली भी नहीं थी कि पीछे से आ रही इनोवा गाड़ी (जिस पर एसपी सपरिवार सवार थे) ने अल्टो को धक्का मार दिया. इससे अल्टो कार को काफी नुकसान हुआ. बोलेरो के लोग सपरिवार चतरा से रांची के लिए निकला था. जबकि अल्टो पर सवार दो युवक रामगढ़ से रांची जा रहे थे.
पुलिस बोलेरो व अल्टो को जब्त कर थाना लायी है. बोलेरो के मालिक उमेश कुमार सिंह व अल्टो पर सवार युवक गणेश स्वामी ने कहा कि उन लोगों की कोई गलती नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola