तीन घंटे तक बंद रहा बैंक का काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

जांच करने पर मिल गये पैसे रामगढ़ : मेन रोड स्थित एक बैंक की शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बैंक के एक काउंटर से साढ़े चार लाख रुपये गायब होने की बात सामने आयी. तत्काल बैंक के अधिकारियों ने इसकी जांच की. रामगढ़ थाना पुलिस को भी सूचना दी गयी. तत्काल रामगढ़ […]
विज्ञापन
जांच करने पर मिल गये पैसे
रामगढ़ : मेन रोड स्थित एक बैंक की शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बैंक के एक काउंटर से साढ़े चार लाख रुपये गायब होने की बात सामने आयी. तत्काल बैंक के अधिकारियों ने इसकी जांच की. रामगढ़ थाना पुलिस को भी सूचना दी गयी. तत्काल रामगढ़ थाना के प्रभारी गोपीनाथ तिवारी वहां पहुंचे. बताया जाता है कि बैंक खुलने के बाद बैंक का एक कर्मचारी पांच लाख रुपये लेकर काउंटर पर आया. उसने कांउटर पर लेन-देन प्रारंभ किया.
उस कर्मचारी ने काउंटर से 50 हजार रुपये का भुगतान किया. इसी बीच, वह काउंटर से बाहर निकला. लौट कर आने पर उसने काउंटर के ड्रॉवर में रखे साढ़े चार लाख रुपये को गायब पाया. इसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया. तत्काल बैंक के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी. सभी सीसीटीवी की फुटेज को देखा गया. लेकिन उससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ.
इसके बाद अधिकारियों ने हिसाब का मिलान किया. हिसाब मिलान करने पर पाया गया कि पैसे गायब नहीं हुए थे. इसके बाद बैंक का काम सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया गया. लगभग तीन घंटे तक बैंक का काम बंद रहा. इस संबंध में बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक ने कहा कि सबकुछ ठीक हो गया है. पैसे मिल गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




