सामंजस्य बना कर कार्य करने का निर्देश

Published at :02 Jan 2016 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
सामंजस्य बना कर कार्य करने का निर्देश

जिला प्रशासन ने एनटीपीसी व पीटीपीएस के अधिकारियों के साथ की बैठक रामगढ़ : समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में शनिवार को एनटीपीसी व पीटीपीएस के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ए दोड्डे ने बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने एनटीपीसी द्वारा पीटीपीएस के अधिगृहित भूमि का सर्वेक्षेण के संबंंध में जानकारी ली. जानकारी लेने के बाद […]

विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एनटीपीसी व पीटीपीएस के अधिकारियों के साथ की बैठक
रामगढ़ : समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में शनिवार को एनटीपीसी व पीटीपीएस के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ए दोड्डे ने बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने एनटीपीसी द्वारा पीटीपीएस के अधिगृहित भूमि का सर्वेक्षेण के संबंंध में जानकारी ली. जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने दोनो कंपनियों के अधिकारियों को आपस में सामंजस्य बना कर भूमि को चिह्नित करने तथा उस पर पिलर लगाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
इसके अलावा भूमि संबंधी सभी मामलों का निष्पादन समय सीमा के अंदर करने का भी निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. बैठक में एसडीओ लियाकत अली के अलावा एनटीपीसी के बीबी सुब्रमण्यम, एनटीपीसी के सीइओ प्रभाकर झा, एसपी दूबे, संजय कुमार, एआर पांडेय, रोहित पाल के अलावा पीटीपीएस के महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola