आजसू छात्र संघ के नेता रांची गये

Published at :02 Jan 2016 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू छात्र संघ के नेता रांची गये

रामगढ़ : आजसू छात्र संघ रामगढ़ के नेताओं का दल शनिवार को रांची विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गये. विभावि हजारीबाग के प्रभारी डब्लू महतो व राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता रांची गये. सभी संघ समर्थक रांची विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की मांग को लेकर कुलपति का […]

विज्ञापन
रामगढ़ : आजसू छात्र संघ रामगढ़ के नेताओं का दल शनिवार को रांची विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गये. विभावि हजारीबाग के प्रभारी डब्लू महतो व राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता रांची गये. सभी संघ समर्थक रांची विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की मांग को लेकर कुलपति का घेराव किया.
साथ ही कुलपति से मांग की कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों पर निगरानी अथवा सीबीआई की जांच करवायी जाये. इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से संघ समर्थक कार्यकर्ता रांची जुटे थे. रामगढ़ जिला से संघ के रामगढ़ कॉलेज प्रभारी देवा महतो, मुनीनाथ महतो, अमित दास, झूमा, खेमलाल महतो, अभय, मनीष, संदीप आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola