बच्चों के संग मिल कर बांटी खुशियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने नववर्ष के दिन को यादगार बना दिया. पहले दिन शुक्रवार को ओंकार मिशन पहुंच कर जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटी. केक काटा और बच्चियों को केक खिलाया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ओंकार मिशन के बच्चों के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. नये […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने नववर्ष के दिन को यादगार बना दिया. पहले दिन शुक्रवार को ओंकार मिशन पहुंच कर जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटी. केक काटा और बच्चियों को केक खिलाया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ओंकार मिशन के बच्चों के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. नये साल में यहां आकर बेहतरीन कार्य को देखा. उन्होंने कहा कि संस्था गरीब, असहाय व निर्धन बच्चों की मदद कर रही है.
संस्था को सरकार द्वारा मदद की जायेगी. संस्था के सचिव राजेश नागी ने कहा कि यहां 210 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. इसकी स्थापना 1995 में अप्रवासी भारतीय तरसेमलाल नागी ने चार लेप्रोसी बच्चों के साथ की थी. संचालन प्राचार्य मुकुंद कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ पवन कुमार महतो ने किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम व कंबल का वितरण : ओंकार मिशन में संस्था के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जिला प्रशासन ने बच्चों के बीच 105 कंबल का वितरण किया. माैके पर शोभा देवी, मोनिका टूटी, कुंवर सिंह पहान, रमेश चौबे, स्वेता, अनिल कुमार, चिंतामनी पटेल, झलकदेव महतो, पी मोहंती, राजेश सिन्हा, प्रभुदयाल जायसवाल, बदरूद्दीन, वीनिता सिंह, संजय बनारसी, वकील, ब्रह्मानंद पाठक, दामोदर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




