डीसी ने किया जिला निबंधन कार्यालय का उदघाटन

Published at :02 Jan 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने किया जिला निबंधन कार्यालय का उदघाटन

रामगढ़ : जिला प्रशासन ने रामगढ़वासियों को नववर्ष का तोहफा दिया है. नववर्ष के मौके पर रामगढ़ के उपायुक्त ऐ दोड्डे ने समाहरणालय परिसर में जिला निबंधन कार्यालय का उदघाटन किया. अवर निबंधक मनोजीत प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद […]

विज्ञापन
रामगढ़ : जिला प्रशासन ने रामगढ़वासियों को नववर्ष का तोहफा दिया है. नववर्ष के मौके पर रामगढ़ के उपायुक्त ऐ दोड्डे ने समाहरणालय परिसर में जिला निबंधन कार्यालय का उदघाटन किया. अवर निबंधक मनोजीत प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद थे.
उपायुक्त ने कहा कि अब गोला प्रखंड को छोड़ कर सभी पांच प्रखंडों की जमीन की रजिस्ट्री व अन्य कार्य जिला निबंधन कार्यालय में होगा. रामगढ़ में निबंधन कार्यालय पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा.
दस्तावेज लेखकों ने डीसी को दिया आवेदन : दस्तावेज लेखकों ने जिला निबंधन कार्यालय के उदघाटन के बाद उपायुक्त को आवेदन सौंपा. आवेदन में दस्तावेत लेखकों ने लिखा है कि वे वर्षों से दस्तावेज लेख व रजिस्ट्री आदि का कार्य करते आ रहे हैं. उनके पिता व दादा आदि इस व्यवसाय से जुड़े रहे हैं. जिला मुख्यालय में जिला निबंधन कार्यालय का उदघाटन हुआ है, लेकिन दस्तावेज लेखकों के बैठने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं नहीं हैं. दस्तावेज लेखकों ने बैठक के लिए जगह, शौचालय व कैंटीन आदि की व्यवस्था करने की मांग उपायुक्त से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola