नियुक्ति पत्र को लेकर उत्पादन कार्य रोका

Published at :02 Jan 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र को लेकर उत्पादन कार्य रोका

गिद्दी(हजारीबाग) : सतकड़िया बस्ती के 11 रैयतों को नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर झामुमो ने शुक्रवार को गिद्दी सी कोलियरी का उत्पादन कार्य लगभग दो घंटे तक बाधित रखा. प्रबंधन ने झामुमो नेताओं को लिखित आश्वासन दिया है कि पांच जनवरी तक सभी 11 रैयतों को नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. इस आश्वासन […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : सतकड़िया बस्ती के 11 रैयतों को नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर झामुमो ने शुक्रवार को गिद्दी सी कोलियरी का उत्पादन कार्य लगभग दो घंटे तक बाधित रखा. प्रबंधन ने झामुमो नेताओं को लिखित आश्वासन दिया है कि पांच जनवरी तक सभी 11 रैयतों को नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा.

इस आश्वासन के आधार पर झामुमो ने आंदोलन वापस ले लिया. जानकारी के अनुसार, झामुमो व रैयतों ने दिन के 12 बजे गिद्दी सी कोलियरी उत्पादन कार्य बाधित कर दिया. प्रबंधन ने झामुमो नेताओं के साथ वार्ता की. इसके बाद दिन के दो बजे झामुमो ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. झामुमो नेता सह जिप सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि प्रबंधन ने 11 रैयतों को एक जनवरी तक नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया.

इसके विरोध में यह आंदोलन किया गया है. झामुमो नेता श्री महतो ने कहा कि पांच जनवरी तक रैयतों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा, तो इसके विरोध में पुन: आंदोलन किया जायेगा. आंदोलन का नेतृत्व झामुमो के लखनलाल महतो, शिवजी बेसरा, नंदकुमार महतो, राजेश टुडू, महेश ठाकुर, कालीदास मांझी, सुजीत महतो, अरुण लाल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola