एटीएम से लूटी गयी राशि कुजू के करमा से बरामद

Published at :01 Jan 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम से लूटी गयी राशि कुजू के करमा से बरामद

कुजू : हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ स्थित एसबीआइ एटीएम से हुई लूट के मामले में हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार शाम कुजू ओपी क्षेत्र में छापामारी की. छापामारी में लूट कांड के अधिकांश रुपये बरामद हुए. मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग डीएसपी दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस का दल कुजू ओपी पहुंचा. स्थानीय […]

विज्ञापन
कुजू : हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ स्थित एसबीआइ एटीएम से हुई लूट के मामले में हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार शाम कुजू ओपी क्षेत्र में छापामारी की.
छापामारी में लूट कांड के अधिकांश रुपये बरामद हुए. मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग डीएसपी दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस का दल कुजू ओपी पहुंचा. स्थानीय पुलिस की मदद से करमा स्थित हरिजन कॉलोनी व हरिजन मुहल्ला निवासी संदीप रविदास, टेकलाल रविदास उर्फ सूरज, उमेश रविदास व विकास रविदास के घरों में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान संदीप, टेकलाल व विकास के घरों से लूट के अधिकांश रुपये बरामद हुए. इस लूट कांड में शामिल अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े.
पुलिस ने उक्त घरों में मौजूद चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि हजारीबाग पुलिस अपने साथ गिरफ्तार एक आरोपी को लेकर कुजू आयी थी. इसकी निशानदेही पर उक्त घरों में छापामारी की गयी. छापामारी के बाद बरामद रुपये को लेकर हजारीबाग पुलिस वापस लौट गयी.
रामगढ़ डीएसपी के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है. घटना के संबंध में डीएसपी व कुजू ओपी पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया. डीएसपी ने कहा कि छापामारी अभियान जारी है. अभियान के बाद ही बताया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola