सुरक्षा में डीजीपी से लेकर लाठीधारी तक तैनात थे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी. चप्पे -चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. खुद डीजीपी डीके पांडेय ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी. मंदिर पहुंचनेवाले सभी नेता, कार्यकर्ता एवं लोगों की जांच के बाद वहां से जाने दिया गया. रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र में कई […]
विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी. चप्पे -चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. खुद डीजीपी डीके पांडेय ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी.
मंदिर पहुंचनेवाले सभी नेता, कार्यकर्ता एवं लोगों की जांच के बाद वहां से जाने दिया गया. रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र में कई जगह बैरियर लगाये गये थे. वाहनों को दो किमी दूर ही रोक दिया गया था. सुरक्षा व्यवस्था में आइजी तदाशा मिश्रा, डीआइजी उपेंद्र दास, उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी डॉ एम तामिल वाणन, एसडीओ सुनीता चौरसिया, एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, बीडीओ पवन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




