रामगढ़ नगर परिषद में 68.11 प्रतिशत हुआ मतदान

रामगढ़ नगर परिषद निकाय चुनाव 2026 में 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ. 97698 मतदाताओं में से 66542 मतदाताओं ने वोट किया
अध्यक्ष पद के नौ व वार्ड पार्षद के 216 उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद
संजय शुक्लारामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद निकाय चुनाव 2026 में 68.11 प्रतिशत मतदान हुआ. 97698 मतदाताओं में से 66542 मतदाताओं ने वोट किया. रामगढ़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के अनुसार रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में सुबह सात से नौ बजे तक 10. 63 प्रतिशत मतदान, 11 बजे तक 23.43 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 38.56 प्रतिशत, तीन बजे तक 52.69 प्रतिशत व शाम पांच बजे तक मतदान 68.11 प्रतिशत रिकार्ड किया गया है. लेकिन शाम पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंदों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई थी. मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है. रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 32 वार्डों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये थे. मतदान शुरू होने के समय से उपायुक्त फैज अक अहमद, एसपी अजय कुमार, डीडीसी आशीष अग्रवाल, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, जिला सह निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र गुप्ता समेत सभी पदाधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे. अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों में मुलभूत सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. सभी मतदाता निर्भीक होकर निष्पक्ष व पारदर्शिता तरीके से शांति पूर्ण माहौल में मतदान करें. इसकी व्यवस्था पदाधिकारी करा रहे थे.
सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर लंबी कताररामगढ़ नगर परिषद के सभी 32 वार्डों के 98 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लग गयी थी. सोमवार का दिन लोगों ने लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाया. अपने-अपने घरों से सबसे पहले मतदान फिर बाकी काम को अपनाते हुए महिला-पुरुष व बुर्जुग सभी मतदान केंद्रों की ओर निकल गये थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती गयी. अधिकांश मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी. नये वोटरों में काफी उत्साह था. वार्ड पार्षद के उम्मीदवार व उसके समर्थक अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र लाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. सभी मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक वोटर लिस्ट व पर्ची लेकर भी बैठे थे. मतदाताओं को सही मतदान केंद्र तक जाने में मदद भी कर रहे थे. लोकतंत्र की असली सुबसूरती तब दिखायी दिया जब कई बुजुर्ग पुरूष व महिला व्हील चेयर व अन्य माध्यमों के जरिये मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपना वोट दिया.
दिन चढ़ने के साथ बढी मतदान की रफ्ताररामगढ़ नगर परिषद के 32 वार्ड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. पहले दो घंटे में 10 हजार 386 मतदाताओं ने मतदान किया. इसमें दुलमी प्रखंड के आनेवाले वार्ड में तीन सौ 27 वोट, मांडू प्रखंड में 3602 व पतरातू में 2478 व रामगढ में 3979 वोट मतदाताओं ने किया. सुबह के 11 बजे तक 22889 मतदाताओं ने वोट किया. दोपहर एक बजे तक 37671 मतदाता वोट दिया. शाम तीन बजे तक 51479 मतदाताओं ने वोट दिया. शाम पांच बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 64122 मतदाताओं ने वोट दिया. इसमें सबसे अधिक रामगढ प्रखंड के 26327 मतदाताओं ने वोट किया. पतरातू प्रखंड में 16182, मांडू प्रखंड में 21842 और दुलमी प्रखंड में 2191 लोगों ने वोट किया.
मतदाता फोटो व सेल्फी लियाजिला प्रशासन की ओर छोटानागपुर उच्च विद्यालय कैथा व छतरमांडू में भी सेल्फी पोआइंट बनाये गये थे. जहां मतदाता मतदान देने के बाद सेल्फी ले रहे थे. इसी तरह अन्य मतदान केंद्रों में भी सेल्फी पोआइंट बनाये गये थे. जो मतदाताओं को आकर्षित कर रहे थे. जिला प्रशासन के अधिकारी भी सेल्फी बना रहे थे.
सभी मतपेटियां रामगढ़ कॉलेज पहुंचीरामगढ नगर परिषद के 32 वार्ड के 98 मतदान केंद्रों से मतपेटियां देर शाम तक रामगढ महाविद्यालय रामगढ़ रिसिविंग सेंटर पहुंचा. चुनाव पदाधिकारी व कर्मी निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत बैलेट बॉक्स जमा करा रहे थे.
नौ अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगारामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये नौ उम्मीदवारों का फैसला मतदाताओं ने बैलेट पेपर में मोहर लगाकर कर दिया है. सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट पेपर बॉक्स में जमा हो गया है. 27 फरवरी को मतगणना के बाद मतदाताओं के भाग्य का फैसला हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




