हाथियों से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन

Published at :09 Dec 2015 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन

हाथियों से सुरक्षा दिलाने का आश्वासनडीएफअो ने गोला का दाैरा किया फोटो फाइल : 9 चितरपुर सी दौरा में शामिल डीएफओ गोला.डीएफओ केके तिवारी ने बुधवार काे गोला का दौरा किया. उन्होंने हाथी प्रभावित गांव नेमरा, बरलंगा, रोरो आदि गांवों का निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों से मिल कर हाथियों से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया. […]

विज्ञापन

हाथियों से सुरक्षा दिलाने का आश्वासनडीएफअो ने गोला का दाैरा किया फोटो फाइल : 9 चितरपुर सी दौरा में शामिल डीएफओ गोला.डीएफओ केके तिवारी ने बुधवार काे गोला का दौरा किया. उन्होंने हाथी प्रभावित गांव नेमरा, बरलंगा, रोरो आदि गांवों का निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों से मिल कर हाथियों से सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने बरलंगा गांव में किसानों से मिल कर लाह की खेती की जानकारी दी. बताया जाता है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन और जंगलों की कटाई पर भी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने रेंजर रामलखन पासवान को हाथियों के आतंक पर रोक लगाने के संदर्भ में कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर वनपाल मिंज हेंब्रम आदि शामिल थे. बताते चले कि गोला वन क्षेत्र में पिछले एक पखवारे से हाथियों का उत्पात चरम पर है. हाथियों का झुंड जंगल से होते हुए गांवों में प्रवेश करता है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola