दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें : प्राचार्य

दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें : प्राचार्य

विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, कई कार्यक्रम हुए रामगढ़. मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजुलिया में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मंच संचालन प्रभाकर पांडेय, कुमार प्रज्वल, रवि कुमार व यशवंत कुशवाहा ने किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, नृत्य एवं संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया. प्रतिभागियों ने पृथ्वी संरक्षण, जल बचाव, पौधरोपण व प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे. पर्यावरण विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद किशोर ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है. उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने व दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया. मौके पर प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ बिंदु कुमारी, डॉ अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, रूना मित्रा, नोरीन स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, गुलशन कुमार, स्वाति कुमारी, प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, विकास कुमार, बबलू कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola