मांडू में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, यक्ष्मा उन्मूलन पर जोर

Updated:
विज्ञापन
मांडू में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, यक्ष्मा उन्मूलन पर जोर

मांडू में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, यक्ष्मा उन्मूलन पर जोर

विज्ञापन

मांडू. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू के सभागार में बुधवार को रामगढ़ की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति प्रतिवेदन और स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए इसकी रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया गया. सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण अभियान को तेज करने काे कहा. 100 दिवसीय यक्ष्मा (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई. कार्यक्रम के तहत चिह्नित लक्ष्यों की प्राप्ति, मरीजों की पहचान, उपचार एवं जागरूकता अभियान को तेज करने को कहा. सिविल सर्जन ने मांडू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में डॉ अनिल कुमार, डॉ तूलिका रानी, डॉ स्वराज, डॉ मधुरिमा, डॉ विवेक, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ पल्लवी कौशल, डॉ पंचम, डॉ मनीषा, प्रदीप सिंह, भोले शंकर, रश्मि कुमारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola