वस्थिापित रैयतों के प्रति गंभीर नहीं है प्रबंधन

विस्थापित रैयतों के प्रति गंभीर नहीं है प्रबंधन रैयतों ने दी आंदोलन की चेतावनी. स्पंज आयरन फैक्टरी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा.गिद्दी(हजारीबाग). होसिर गांव के विस्थापित रैयत ग्रामीण मजदूरों ने होसिर स्थित रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी प्रबंधन को मांग पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी होसिर से लगातार […]
विस्थापित रैयतों के प्रति गंभीर नहीं है प्रबंधन रैयतों ने दी आंदोलन की चेतावनी. स्पंज आयरन फैक्टरी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा.गिद्दी(हजारीबाग). होसिर गांव के विस्थापित रैयत ग्रामीण मजदूरों ने होसिर स्थित रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी प्रबंधन को मांग पत्र दिया है. पत्र में कहा गया है कि रामगढ़ स्पंज आयरन फैक्टरी होसिर से लगातार 12 वर्षों से प्रदूषण फैलाया जा रहा है. इससे कई लोग गंभीर बिमारी से ग्रसित है. किसानों को खेती-बारी करने में कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है. यह पूरा इलाका प्रदूषण के चपेट में है. पत्र में कहा गया है कि स्पंज फैक्टरी में प्रदूषण नियंत्रण मशीन दिखावे के लिए लगायी गयी है, लेकिन इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है. पत्र में कहा गया है कि रैयत भूमिदाता मजदूरों का कई तरह का शोषण किया जा रहा है. फैक्टरी में कार्य करने वाले मजदूरों को सुरक्षा संबंधित समान नियमित रूप से नहीं दिये जाते है. फैक्टरी एक्ट के तहत मजदूरों को मजदूरी भी नहीं दी जाती है. पत्र में कहा कि – हमारी नौ सूत्री मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो 10 दिसंबर से फैक्टरी का काम काज बाधित किया जायेगा. इस पत्र प्रतिलिपि मांडू विधायक, उपायुक्त सहित कई पदाधिकारियों को दी गयी है. पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में देवेंद्र महतो, अजीत महतो, अजय महतो आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




