गुजरात पुलिस रामगढ़ पहुंची

गुजरात पुलिस रामगढ़ पहुंचीरामगढ़. गुजरात (सूरत) के चौक बाजार थाना की पुलिस शुक्रवार को रामगढ़ पहुंची. रामगढ़ पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस शास्त्रीनगर में रह रहे कुंदन कुमार चौहान व प्रियंका को पकड़ा. प्रियंका सूरत की रहनेवाली है. उसके पिता ने कुंदन कुमार चौहान पर अपनी पुत्री को भगाने ले जाने का मामला दर्ज […]
गुजरात पुलिस रामगढ़ पहुंचीरामगढ़. गुजरात (सूरत) के चौक बाजार थाना की पुलिस शुक्रवार को रामगढ़ पहुंची. रामगढ़ पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस शास्त्रीनगर में रह रहे कुंदन कुमार चौहान व प्रियंका को पकड़ा. प्रियंका सूरत की रहनेवाली है. उसके पिता ने कुंदन कुमार चौहान पर अपनी पुत्री को भगाने ले जाने का मामला दर्ज कराया था. कुंदन कुमार चौहान सीवान का रहनेवाला है. वह पिछले तीन महीने से रामगढ़ के शास्त्रीनगर में रह रहा था. वह रामगढ़ की एक फैक्टरी में नौकरी भी कर रहा था. कुंदन ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व ही प्रियंका से शादी की है. वे दोनों बालिग हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




