फाइलेरिया सप्ताह को लेकर प्रशक्षिण शिविर

Published at :26 Nov 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया सप्ताह को लेकर प्रशक्षिण शिविर

फाइलेरिया सप्ताह को लेकर प्रशिक्षण शिविरगिद्दी(हजारीबाग).फाइलेरिया सप्ताह मनाने को लेकर डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में सेविका व सहिया के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में तकनीकी सुपरवाइजर रूपलाल कुमार ने कहा कि फाइलेरिया गंभीर रोग है. इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार संकल्पित है. लोगों को हर तरह की चिकित्सा सुविधा दी […]

विज्ञापन

फाइलेरिया सप्ताह को लेकर प्रशिक्षण शिविरगिद्दी(हजारीबाग).फाइलेरिया सप्ताह मनाने को लेकर डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में सेविका व सहिया के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में तकनीकी सुपरवाइजर रूपलाल कुमार ने कहा कि फाइलेरिया गंभीर रोग है. इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार संकल्पित है. लोगों को हर तरह की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. सरकार के सकारात्मक कदम से आने वाले कुछ वर्षों में फाइलेरिया रोग से लोगों को मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को बूथ स्तर पर लोगों को फाइलेरिया रोकथाम के लिए दवा दी जायेगी. उन्होंने बताया कि 15 से 22 दिसंबर तक सहिया दीदी फाइलेरिया की दवा लोगों को देगी. शिविर में प्रतिमा तिर्की, बबिता कुमारी, सारो देवी, बसंती, सुनीता, बिमला, चिंता, कारुणा, शांति, सुजाता, गीता, रिंकी, मीना, लक्ष्मी, लक्ष्मी देवी, रूपाश्री, हेमंती हांसदा आदि उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola