आर... इंदरजीत सिंह को सरोपा देकर किया गया सम्मानित

Published at :21 Nov 2015 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
आर... इंदरजीत सिंह को सरोपा देकर किया गया सम्मानित

आर… इंदरजीत सिंह को सरोपा देकर किया गया सम्मानित21आर-ए-निशान साहिब का स्वागत करते इंदरजीत सिंह कोहली व उनके परिजन.रामगढ़. श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर निकाली जा रही प्रभातफेरी के नौवें दिन रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर बिजुलिया स्थित इंदरजीत सिंह कोहली के […]

विज्ञापन

आर… इंदरजीत सिंह को सरोपा देकर किया गया सम्मानित21आर-ए-निशान साहिब का स्वागत करते इंदरजीत सिंह कोहली व उनके परिजन.रामगढ़. श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर निकाली जा रही प्रभातफेरी के नौवें दिन रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर बिजुलिया स्थित इंदरजीत सिंह कोहली के आवास पर पहुंची. इंदरजीत सिंह कोहली व उनके परिवार के लोगों ने निशान साहिब पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सुरजीत सिंह छाबड़ा ने इंदरजीत सिंह कोहली को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. प्रभातफेरी में सांध-संगत के लोग भजन-कीर्तन करते चल रहे थे. युवक व बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव सरदार जगजीत सिंह सोनी, इंदरपाल सिंह सैनी, परमजीत सिंह चमन, परमदीप सिंह कालरा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह कालरा, कुलबीर सिंह छाबड़ा, हरपाल सिंह अरोरा, जसविंदर सिंह छाबड़ा, जसपाल सिंह अरोरा, ज्ञानी निरंजन सिंह सोनी, मंजित सिंह भुसरी, देवेंद्र सिंह अरोरा, दलबीर सिंह भुसरी, प्रीतपाल सिह कालरा, अनमोल आनंद, गुरविंदर सिंह कालरा, जसवंत सिंह सैनी,जसमीत कौर सोनी, बलविंदर कौर छाबड़ा, गुरु शरण कौर कालरा, रंजीत कौर पवार, बबली सोनी, पिंकी गांधी, पम्मी गांधी, रिया गांधी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola