चितरपुर के जिप प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चितरपुर के जिप प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत गांवों में घूम – घूम कर मांग रहे हैं वोट फोटो फाइल : 19 चितरपुर ई, एफ, जी, आई-जनसंपर्क में निरंजन महतो, जगन्नाथ के समर्थक व इंतेखाब आलम, राजू महतोचितरपुर. चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के जिप प्रत्याशियों ने अपनी जीत को लेकर पूरी ताकत लगा दी है. क्षेत्र में […]
चितरपुर के जिप प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत गांवों में घूम – घूम कर मांग रहे हैं वोट फोटो फाइल : 19 चितरपुर ई, एफ, जी, आई-जनसंपर्क में निरंजन महतो, जगन्नाथ के समर्थक व इंतेखाब आलम, राजू महतोचितरपुर. चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के जिप प्रत्याशियों ने अपनी जीत को लेकर पूरी ताकत लगा दी है. क्षेत्र में कोई दौरा कर रहा है, तो कोई मोटरसाइकिल रैली निकाल रहा है. चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी निरंजन महतो ने अपने समर्थकों के साथ मुरुबंदा, बोरोबिंग, सौंराडीह आदि गांवों में घूम – घूम कर मतदाताओं से गुब्बारा छाप पर वोट देने की अपील की. चितरपुर उत्तरी के ही जिप प्रत्याशी जगन्नाथ महतो के समर्थन में जीवन महतो के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. चितरपुर उत्तरी के ही जिप उम्मीदवार युगेश महतो ने भी सुकरीगढ़ा, बोरोबिंग, छोटकीपोना में जनसंपर्क कर ब्लैक बोर्ड छाप पर वोट देने की अपील की. चितरपुर दक्षिणी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी इंतेखाब आलम ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों से बल्लेबाज छाप पर वोट देने की अपील की. उधर, चितरपुर दक्षिणी के उम्मीदवार यूसुफ मजहर ने चितरपुर, बड़कीपोना, लारी सहित कई गांवों में दौरा कर गुब्बारा छाप पर वोट देने की अपील की. चितरपुर दक्षिणी के ही जिप उम्मीदवार अरविंद कुमार सिंह ने भी बड़कीपोना, चितरपुर, मारंगमरचा आदि गांवों में दौरा कर कोर्ट छाप पर वोट देने की अपील की. दक्षिणी क्षेत्र के ही जिप उम्मीदवार जका उल्लाह ने भी जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की. चितरपुर उत्तरी क्षेत्र के जिप उम्मीदवार राजू कुमार महतो ने रजरप्पा प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में जनसंपर्क किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










