सूर्य मंदिर के समीप छठ घाट तैयार

सूर्य मंदिर के समीप छठ घाट तैयारफोटो -16 घाटो -3 बोकारो नदी को साफ कर टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बनाया गया छठ घाट 16 घाटो -4 स्थानीय 12 नंबर चौक पर सजी फल की दुकानें घाटोटांड़. छठ को लेकर सभी छठ घाटों की तैयारी पूरी कर ली गयी है. खरना के बाद 17 नवंबर को […]
सूर्य मंदिर के समीप छठ घाट तैयारफोटो -16 घाटो -3 बोकारो नदी को साफ कर टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बनाया गया छठ घाट 16 घाटो -4 स्थानीय 12 नंबर चौक पर सजी फल की दुकानें घाटोटांड़. छठ को लेकर सभी छठ घाटों की तैयारी पूरी कर ली गयी है. खरना के बाद 17 नवंबर को क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे. टाटा स्टील प्रबंधन के सहयोग से बोकारो नदी को साफ कर स्थानीय सूर्य मंदिर घाट पर छठ घाट तैयार किया गया है. राजेंद्र नगर छठ तालाब को भी साफ कर दिया गया है. छठ पूजा समितियों ने चुटुआ नदी सहित आस- पास के विभिन्न छठ घाटों की साफ -सफाई कर उसे तोरण द्वार सहित आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है. स्थानीय 12 नंबर चौक पर छठ पूजा समिति द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया द्वारा पूजन अनुष्ठान मुख्य यजमान के रूप में किया जायेगा. विशिष्ट अतिथि के तौर पर मांडू विधायक जेपी पटेल शामिल होंगे. स्थानीय 12 नंबर चौक पर छठ का बाजार सज कर तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










