दुर्घटना में दो युवक घायल

दुर्घटना में दो युवक घायल गिद्दी(हजारीबाग). बुंडू गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों युवकों को पैर व सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों का इलाज रामगढ़ में चल रहा है. यह घटना रविवार शाम की है. विरोध में बुंडू गांव के ग्रामीणों ने कार पर सवार लोगों के […]
दुर्घटना में दो युवक घायल गिद्दी(हजारीबाग). बुंडू गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों युवकों को पैर व सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों का इलाज रामगढ़ में चल रहा है. यह घटना रविवार शाम की है. विरोध में बुंडू गांव के ग्रामीणों ने कार पर सवार लोगों के साथ मारपीट की. वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार भुरकुंडा रिभर साइड से रवि अपने परिवार के साथ मारुति 800(जेएच13ए-0373) में सवार होकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बुंडू गांव के मनोज मुंडा व राजू विश्वास कार की चपेट में आ गये. घटना के बाद कई ग्रामीण वहां जुट गये. ग्रामीणों ने गुस्से में आकर रवि व उनके बच्चे की पिटाई कर दी. रवि के बच्चे को चेहरे में चोट लगी है. गिद्दी में इलाज चल रहा है. रवि ने बताया कि ग्रामीणों ने मोबाइल सहित कई सामान ले लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










