किला मंदिर में संयुक्त महायज्ञ आज से

किला मंदिर में संयुक्त महायज्ञ आज से रामगढ़. शहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी किला मंदिर में 50वां श्री रामचरितमानस नवाह्नपरायण व सतचंडी संयुक्त महायज्ञ 16 नवंबर सोमवार से प्रारंभ हो रहा है. इस वर्ष संयुक्त महायज्ञ के आयोजन का 50वां वर्ष है. संयुक्त महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. […]
किला मंदिर में संयुक्त महायज्ञ आज से रामगढ़. शहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी किला मंदिर में 50वां श्री रामचरितमानस नवाह्नपरायण व सतचंडी संयुक्त महायज्ञ 16 नवंबर सोमवार से प्रारंभ हो रहा है. इस वर्ष संयुक्त महायज्ञ के आयोजन का 50वां वर्ष है. संयुक्त महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. महायज्ञ के आचार्य व व्यवस्थापक पंडित गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि 16 नवंबर को प्रात: नौ बजे मंडप प्रवेश, श्री गणेश पूजन व कलश स्थापन के साथ महायज्ञ प्रारंभ होगा. इसके बाद अन्य वेदियों की पूजा होगी. प्रतिदिन नौ बजे से लेकर दिन के 11 बजे तक शंतचंडी का पाठ तथा अपराह्न 12 बजे से चार बजे तक श्री रामचरित मानस का पाठ 11 ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा. संयुक्त महायज्ञ की पूर्णाहूति 25 नवंबर को हवन व अटूट भंडारे के साथ होगी. महायज्ञ को लेकर मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. महायज्ञ के मुख्य यजमान दीपक चौरसिया व उनकी धर्मपत्नी कुसुम देवी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










